डिमोट किए 14 जलवाहक फिर बनाए दैनिक वेतन भोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू में शिक्षा विभाग की ओर से 14 जलवाहकों के डिमोशन के आदेशों को वापस ले लिया गया है। अब ये सभी दैनिक वेतन भोगी जलवाहक के रूप में सेवाएं देंगे। प्रमोशन संबंधी तिथियां गलत होने के कारण 14 जलवाहकों को प्रमोशन के बाद डिमोट कर पार्ट टाइम कर्मी बनाया गया था।
अमर उजाला ने दस दिसंबर के अंक में ‘चार माह बाद ही डिमोट कर दिए 14 जलवाहक’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शिक्षा विभाग में प्रमोशन के बाद एकाएक डिमोट किए जलवाहकों के खुलासे से हड़कंप मच गया। साथ ही शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है।
अब विभाग ने इन सभी जलवाहकों के एक बार फिर से दैनिक वेतन भोगी बनाने के आदेश निकाले हैं। इसे लेकर जलवाहकों ने भी राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि आठ साल पूरा करने वाले जलवाहकों की तिथियां गलत हो जाने से इन्हें डिमोट कर पार्ट टाइम बनाया गया था।
इस गलती को अब शिक्षा विभाग ने सुधार लिया है। डिमोट किए गए सभी जलवाहकों को दैनिक भोगी बनाया गया है। इनमें नग्गर खंड से 5, बंजार से 2, आनी से 3, कुल्लू-दो से 3 और निरमंड से 1 जलवाहक हैं।
आठ साल पूरा करने वाले बनेंगे दैनिक वेतन भोगी
गौर रहे कि दैनिक वेतन भोगी जलवाहकों को विभाग की ओर से चार माह बाद डिमोट कर दिया था, जिससे उनमें रोष था। देवभूमि कल्याण संघ की उप शाखा नग्गर खंड के प्रधान अमर प्रेमी ने भी मामले को लेकर मुख्यमंत्री को संघ की ओर पत्र प्रेषित करने की बात कही थी।
आखिर में विभाग को अपनी भूल को सुधार कर इसे ठीक करना पड़ा है। दैनिक वेतन भोगी से पाट टाइम बनाए गए सभी 14 जलवाहकों को फिर से प्रमोट किया गया है। यह आदेश सात दिसंबर को निकाले गए हैं। अभी सभी जलवाहक को दैनिक वेतन भोगी का वेतन दिया जाएगा।
-जगदीश, उपनिदेशक, शिक्षा विभाग
शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहक जिन्होंने एक अप्रैल से 30 सितंबर तक आठ साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। उन्हें भी शिक्षा विभाग की ओर से दैनिक वेतन भोगी बनाया जाएगा। इस शर्त को पूरा करने वाले जलवाहक अपने दस्तावेजों को शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करवाएं। दस्तावेज मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।