फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demoted 14 water carrier again appointed as daily wages in kullu himachal

डिमोट किए 14 जलवाहक फिर बनाए दैनिक वेतन भोगी

Tue, 11 Dec 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 11 Dec 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Demoted 14 water carrier again appointed as daily wages in kullu himachal

जिला कुल्लू में शिक्षा विभाग की ओर से 14 जलवाहकों के डिमोशन के आदेशों को वापस ले लिया गया है। अब ये सभी दैनिक वेतन भोगी जलवाहक के रूप में सेवाएं देंगे। प्रमोशन संबंधी तिथियां गलत होने के कारण 14 जलवाहकों को प्रमोशन के बाद डिमोट कर पार्ट टाइम कर्मी बनाया गया था।

विज्ञापन


अमर उजाला ने दस दिसंबर के अंक में ‘चार माह बाद ही डिमोट कर दिए 14 जलवाहक’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शिक्षा विभाग में प्रमोशन के बाद एकाएक डिमोट किए जलवाहकों के खुलासे से हड़कंप मच गया। साथ ही शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


अब विभाग ने इन सभी जलवाहकों के एक बार फिर से दैनिक वेतन भोगी बनाने के आदेश निकाले हैं। इसे लेकर जलवाहकों ने भी राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि आठ साल पूरा करने वाले जलवाहकों की तिथियां गलत हो जाने से इन्हें डिमोट कर पार्ट टाइम बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गलती को अब शिक्षा विभाग ने सुधार लिया है। डिमोट किए गए सभी जलवाहकों को दैनिक भोगी बनाया गया है। इनमें नग्गर खंड से 5, बंजार से 2, आनी से 3, कुल्लू-दो से 3 और निरमंड से 1 जलवाहक हैं।

आठ साल पूरा करने वाले बनेंगे दैनिक वेतन भोगी

Demoted 14 water carrier again appointed as daily wages in kullu himachal

गौर रहे कि दैनिक वेतन भोगी जलवाहकों को विभाग की ओर से चार माह बाद डिमोट कर दिया था, जिससे उनमें रोष था। देवभूमि कल्याण संघ की उप शाखा नग्गर खंड के प्रधान अमर प्रेमी ने भी मामले को लेकर मुख्यमंत्री को संघ की ओर पत्र प्रेषित करने की बात कही थी।

आखिर में विभाग को अपनी भूल को सुधार कर इसे ठीक करना पड़ा है। दैनिक वेतन भोगी से पाट टाइम बनाए गए सभी 14 जलवाहकों को फिर से प्रमोट किया गया है। यह आदेश सात दिसंबर को निकाले गए हैं। अभी सभी जलवाहक को दैनिक वेतन भोगी का वेतन दिया जाएगा।  
-जगदीश, उपनिदेशक, शिक्षा विभाग 

शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहक जिन्होंने एक अप्रैल से 30 सितंबर तक आठ साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। उन्हें भी शिक्षा विभाग की ओर से दैनिक वेतन भोगी बनाया जाएगा। इस शर्त को पूरा करने वाले जलवाहक अपने दस्तावेजों को शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करवाएं। दस्तावेज मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed