फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demonetization: Banks will set counters at airports to change old currency

जल्दी कीजिए नहीं तो लग जाएगी लाइन, अब यहां भी बदले जाएंगे पुराने नोट

Sat, 19 Nov 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 19 Nov 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
Demonetization: Banks will set counters at airports to change old currency

बैंकों और एटीएम के बाहर नए नोट बदलने तथा निकालने के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए अब भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी नई पहल शुरू की है। देश के सभी एयरपोर्ट में नोट बदलने को अस्थायी काउंटर खोले जाएंगे। भुंतर एयरपोर्ट में भी पुराने नोट बदलने के लिए काउंटर खोला जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बैंकों से काउंटर खोलने को कहा है। अस्थायी काउंटर खोलने के लिए जगह, बिजली और अन्य सुविधा को एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से निशुल्क दी जाएगी। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एएन शर्मा ने कहा कि भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी के आदेशानुसार कोई भी बैंक नोट बदलने के लिए 31 दिसंबर तक अपना काउंटर खोल सकता है।
विज्ञापन


उधर, दूसरी तरफ बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। दसवें दिन शुक्रवार को भी कई बैंकों के एटीएम बंद रहे तो वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, पीएनबी तथा भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर सुबह से रुपये निकालने को भीड़ लगी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed