फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demonetisation: still long queues in banks and atms

बैंकों में कम दिखे बुजुर्ग, एटीएम के बाहर लगी रहीं लाइनें

Sun, 20 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 20 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation: still long queues in banks and atms

नोटबंदी के बाद भले ही बुजुर्गों को बैंकों ने राहत दी, लेकिन शनिवार को कम ही सीनियर सिटीजन कतारों में दिखे। बैंकों में बनाए विशेष काउंटर खाली ही दिखे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए भीड़ रही, लेकिन अधिक बुजुर्गों ने बैंकों का रुख किया ही नहीं। ऐसे में बैंक में जो भी आया, उसका कैश एक्सचेंज कर दिया गया।

विज्ञापन


हालांकि, एटीएम के बाहर अभी भी लाइनें लग रही हैं। शहरों में तो कुछ हालात सामान्य हुए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इक्का-दुक्का एटीएम में पैसे निकलने से अभी भी कतारें लग रही हैं। स्टेट बैंक की आनी और कुंगश शाखा पहुंचे दूरदराज क्षेत्र के ग्रामीण नोलराम
विज्ञापन


(70), जूरीराम (65), साधू सिंह कायथ (70) का कहना है कि कुछ दिन की दिक्कत तो जरूर है, लेकिन मोदी सरकार का फैसला सराहनीय है। चंबा निवासी रोशन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का क्रांतिकारी कदम है। कुछ दिन बाद हालात सामान्य हो जाएंगे। देश दोबारा से आर्थिक क्रांति के पथ पर लौट आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कतार में लगे बुजुर्गों को पिलाई चाय
पुराने नोट बदलने की होड़ में सभी बैंकों में लंबी-लंबी कतारें लगना अब आम बात हो गई है। शनिवार बैंकों की ओर से केवल सीनियर सिटीजन के लिए ही पुराने नोट बदलने के दिन सुबह से ही वृद्ध बैंकों के बाहर उमड़ना शुरू हो गए थे।


दोपहर तक बैंकों में लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। क्षेत्र के समाजसेवी कृष्ण चंद, गिरधारी लाल, जगदीश राम आदि ने बैंकों की लंबी लाइनों में खड़े वृद्धों और महिलाओं के लिए चाय का प्रबंध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed