फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of studentsdemands of students

Shimla News: एबीवीपी ने परीक्षा नियंत्रक से की पीजी परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग

Fri, 19 Apr 2024 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
demands of studentsdemands of students
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की नवंबर में हुई पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है। इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार और सचिव अविनाश ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। कहा कि नवंबर में हुई पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं के पूरे परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं, जिससे छात्र परेशान हैं। इसके साथ ही पुनर्मूल्यांकन के परिणाम भी अब तक लंबित हैं, इन्हें घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने परिणामों को जल्द घोषित करने की मांग की। विवि के ईआरपी सिस्टम की खामियों को दूर कर छात्रों को बेहतर ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने की मांग भी उठाई। परीक्षा नियंत्रक ने एबीवीपी नेताओं को भरोसा दिया कि मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed