फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand to investigate a ERP project

विवि के ईआरपी प्रोजेक्ट की करवाई जाए सीबीआई जांच

Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demand to investigate a ERP project
Demand to investigate a ERP project
एसएफआई ने लगाए गोलमाल के आरोप, जांच न करवाने पर आंदोलन की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की विवि इकाई ने आठ करोड़ से अधिक के एचपीयू के ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) ऑनलाइन सिस्टम प्रोजेक्ट में गोलमाल होने के आरोप लगाए हैं। एसएफआई ने इस प्रोजेक्ट की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।
इकाई अध्यक्ष विवेकराज और सचिव रॉकी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में करोड़ों के हिसाब से सरकारी धन और संसाधनों का प्रयोग हो चुका है लेकिन यह सिस्टम आम छात्रों के लिए सुविधा की जगह परेशानी का कारण बना हुआ है। इससे प्रदेश के हजारों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। प्रोजेक्ट में करीब छह करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है, लेकिन सिस्टम में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ईआरपी सिस्टम की खामियों को दूर करने को लेकर एसएफआई लगातार आंदोलन कर रही है लेकिन प्रशासन आंदोलन को दबाने के लिए कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर उनका भविष्य बर्बाद कर रहा है। प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुए 6 साल का समय बीत चुका है लेकिन ईआरपी सिस्टम की खामियां अभी तक दूर नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुलपति स्वयं मान चुके हैं कि सिस्टम में खामियां हैं जिसे दूर करने के लिए कंपनी को 15 दिन का समय दिया है। अब कुलपति बताए कि इस सिस्टम की खामियों से जो हजारों छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ है उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed