फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demand

राजधानी में मनीमाजरा की तर्ज पर बनेगी अलग मोटर मार्केट

Sat, 16 Jan 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
demand
शहरी विकास मंत्री ने मुलाकात करने आए कारोबारियों को दिया आश्वासन
विज्ञापन

मंत्री बोले, सरकार कर रही है इस पर काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में अलग मोटर मार्केट बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को कई कारोबारी घोड़ाचौकी कच्चीघाटी व्यापार मंडल की अगुवाई में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिले। व्यापार मंडल अध्यक्ष मलकीयत सिंह ने कहा कि मनीमाजरा की तर्ज पर शिमला में भी अलग मोटर मार्केट की सख्त जरूरत है। अभी कच्चीघाटी इलाके में इस कारोबार से जुड़े लोग काम कर रहे हैं। इनके लिए यहां काम की सही जगह नहीं है। ऐसे में सरकार को शहर में अलग जगह मोटर मार्केट बनाने की योजना पर काम करना चाहिए। इसके लिए शहर में कई जगह जमीन भी खाली है।

व्यापार मंडल भी इस बारे में सुझाव दे चुका है। शहरी विकास मंत्री ने भरोसा दिया कि सरकार इस योजना पर काम कर रही है। इस मौके पर मंत्री ने व्यापार मंडल की निर्देशिका का भी विमोचन किया। व्यापार मंडल ने अपने कार्यों का ब्योरा दिया। साथ ही अपनी कई अन्य मांगें भी रखीं। इस मौके पर व्यापार मंडल उपप्रधान मदन शर्मा, महासचिव परमिंदर सिंह, सचिव योगेश्वर गौतम, सदस्य रामदास, गुरपाल, रंजन शर्मा, युवराज कृष्ण, सुभाष शर्मा, संजय सूद और विशाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed