{"_id":"05818002219d8666f0ef0529003213f8","slug":"demand-created-by-the-forest-department-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग कर्मियों ने तैयार किया मांग प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग कर्मियों ने तैयार किया मांग प्रस्ताव
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी यूनियन की रविवार को आयोजित बैठक में 5 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र लाल वर्मा ने की।
विज्ञापन
इसमें लिपिकों के 254 और वन रक्षकों के 384 रिक्त पदों को चपरासी, वन कर्मी, चौकीदार, माली और सफाई कर्मचारी योग्यता के आधार पर भरे जाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
वन कर्मियों को विभागीय पदोन्नति में लिपिक, वन रक्षक व जमादार चपरासी के पदों पर वरिष्ठता व योग्यता के आधार पर एक समान नीति, 20 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को विशेष वेतन वृद्धि आदि मांगें शामिल है।
विज्ञापन
बैठक में संघ के पदाधिकारी बोहरू राम, गंगा राम, श्री राम ठाकुर, प्रकाश चंद, हिमा राम, हुकम चंद, जीत राम, सालिंग राम व संजीव कुमार उपस्थित रहे।