फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dehra News Dr. Rajesh Sharma got emotional then his health deteriorated

Dehra News: डॉ. राजेश शर्मा समर्थकों को संबोधित करते भावुक हुए, फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में दाखिल

Wed, 19 Jun 2024 01:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Jun 2024 01:25 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र देहरा में पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉक्टर राजेश शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे समर्थकों के साथ आज बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन
Dehra News Dr. Rajesh Sharma got emotional then his health deteriorated
डॉक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र देहरा में पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉक्टर राजेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ आज बैठक बुलाई और आगामी रणनीति तैयार की। देहरा में एक निजी होटल में समर्थकों को संबोधित करने के बाद डॉ. राजेश शर्मा भावुक हो गए। वहीं, थोड़ी देर बाद डॉ. राजेश की तबीयत बिगड़ गई। समर्थकों ने डॉ. राजेश को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद वार्ड में दाखिल किया। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष हैं और 2022 में देहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। देहरा विस में कुल वोटरों की संख्या 84942 है। जिसमें से महिला वोटरों की संख्या 41818 और पुरुष वोटरों की संख्या 43124 है। हालिया लोस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को देहरा हलके से 15317 मतों की बढ़त मिली थी। साल 2022 के विस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह को 22997 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 19120, भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16730 मत, निर्दलीय वरूण कुमार को 560, आप पार्टी के मनीष कुमार को 483 और बसपा के हरबंस सिंह को 213 मत मिले थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed