फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   deepender hooda hits out at modi govt

नाकामियों के रहे मोदी सरकार के दो साल: हुड्डा

Fri, 27 May 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 May 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
deepender hooda hits out at modi govt
शिमला में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के दो साल नाकामियों के वर्ष रहे हैं। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। आज दो साल बाद सच सबके सामने है। कहा कि मोदी सरकार कह रही है कि दो साल में विकास दर 7.2 और 7.6 प्रतिशत रही है। सच तो यह है कि दो साल की यह विकास दर 5.5 फीसदी औसत ही है।

विज्ञापन


यह यूपीए सरकार के पिछले कार्यकाल के हिसाब से बहुत कम है। हुड्डा राजीव भवन में मोदी सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। कहा कि राजनाथ सिंह ने यहां तक कह दिया था कि 100 दिन में काला धन वापस आएगा। आज तक वापस नहीं आया। देश के लोगों को दो करोड़ रोजगार मिलेंगे, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 में 3.4 लाख नौकरियां ही मिली हैं। वर्ष 2015-16 में महज 1.55 लाख जॉब्स मिल पाई हैं। यूपीए सरकार ने तो 2013-14 में ही 3.36 लाख नौकरियां दी थीं। मोदी सरकार ने पिछले दो साल में किसानों की अनदेखी की है। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की बातें की गईं, मगर न तो इसके हिसाब से समर्थन मूल्य बढ़ाए गए और न ही अन्य कार्य किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस मनरेगा योजना को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी सराहा, उसे बंद करने के प्रयास किए गए। पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के हिसाब से नहीं गिरीं। शिक्षण संस्थानों का भगवाकरण करने के प्रयास किए गए। शिक्षा क्षेत्र का बजट उल्टा घटा दिया गया।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी राजा रामपाल सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, कांग्र्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान समेत कई अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे।

राहुल को अध्यक्ष बनाने पर सही समय में फैसला लेगी कांग्रेस

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में अपनी परफार्मेंस से संतुष्ट नहीं है। कांग्र्रेस को अपनी विचारधारा को और जमीनी स्तर पर लागू करने की जरूरत है। अगले साल पार्टी सभी राज्यों के चुनाव पर फोकस करेगी। कहा कि बात यह है कि सच की उतनी मार्केटिंग कांग्रेस नहीं कर पाई, जितना भाजपा ने झूठ का विपणन किया है।


राहुल गांधी को क्या कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है? इसके जवाब में हुड्डा बोले कि इसका जवाब सही समय पर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व देगा। सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अधिक मजबूत है। दावा किया कि हिमाचल में अगली बार कांग्र्रेस की सरकार बनेगी। पंजाब, उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में भाजपा बुरी तरह से हारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed