{"_id":"69b41739505cb7aadb0cb789","slug":"decks-cleared-for-starting-kendriya-vidyalaya-in-kotkhai-shimla-news-c-19-sml1002-689948-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने का रास्ता साफ
विज्ञापन
स्कूल के लिए चिह्नित जमीन के हस्तांतरण का कार्य पूरा, 26 बीघा जमीन पर बनेगा स्कूल परिसर
प्रदेश में कोटखाई और सिरमौर में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के कोटखाई में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को विभाग ने इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी कर ली है। शिक्षा विभाग ने स्कूल परिसर के लिए जमीन हस्तांतरण का कार्य पूरा कर लिया है।
स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। स्कूल परिसर के लिए जमीन के म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विद्यालय के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। कोटखाई में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थायी और स्थायी भूमि के हस्तांतरण का कार्य लंबित था। विभाग ने इसे पूरा कर लिया है। स्कूल परिसर का निर्माण करीब 26 बीघा भूमि पर होगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसी सत्र से स्कूल शुरू करने का लक्ष्य है।
कोटखाई में गर्ल्स और बॉयज स्कूल के मर्ज होने के बाद गर्ल्स स्कूल परिसर खाली है। ऐसे में गर्ल्स स्कूल परिसर में केंद्रीय विद्यालय शुरू किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर स्कूल में प्राथमिक स्कूल की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। विभाग जल्द ही इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेगा। स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ाई होगी वहीं इसके अलावा स्कूल के नए परिसर का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय खुलने से शिखा व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीते वर्ष अक्तूबर माह में देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खेलने को मंजूरी दी थी। इसमें हिमाचल को दो स्कूल मिले थे। इसमें एक शिमला के कोटखाई और दूसरा सिरमौर के पांवटा साहिब में खुलना प्रस्तावित है। इसमें से कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी है।
कोट
केंद्रीय विद्यालय कोटखाई के लिए भूमि हस्तांतरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसी सत्र से स्कूल शुरू करने का लक्ष्य है। जल्द ही स्कूल में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-लेखराज भारद्वाज, उपनिदेशक, शिक्षा विभाग शिमला