फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Decision on introduction of Semester system from Class 9 in himachal today

9वीं कक्षा से सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने पर फैसला आज

Sat, 27 Jul 2019 11:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Decision on introduction of Semester system from Class 9 in himachal today
फाइल फोटो

प्रदेश के स्कूलों में नवीं से जमा दो कक्षा तक सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने या न करने को लेकर शनिवार को प्रदेश सरकार अपना मत स्पष्ट करेगी। शनिवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में कुछ स्कूल प्रिंसिपल भी मौजूद रहेंगे। संभावित है कि बैठक में सेमेस्टर सिस्टम को लेकर कोई बड़ा फैसला होगा। 30 जुलाई तक केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसी कड़ी में धर्मशाला में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार ने नवीं कक्षा से जमा दो कक्षा तक सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत चार कक्षाओं में आठ सेमेस्टर होंगे। पीजी की तर्ज पर आधा सिलेबस पूरा करते ही संबंधित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सेमेस्टर पास करने पर अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। शनिवार को धर्मशाला में स्कूलों से संबंधित विषयों को लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर सुझाव दिए जाएंगे। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मामला सेमेस्टर सिस्टम का रहेगा।

कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम को नकार चुका है हिमाचल

इसके अलावा अंग्रेजी की जगह मातृ भाषा को बढ़ावा देने को लेकर भी सरकार फैसला ले सकती है। संस्कृत विषय की अनिवार्यता पर भी चर्चा होने की संभावना है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल सहित अन्य अधिकारी भी धर्मशाला में होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे।

 प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में दोबारा से सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने को हिमाचल पहले ही इंकार कर चुका है। बीते दिनों शिमला में हुई स्टेट हायर एजूकेशन काउंसिल की बैठक में ईयर सिस्टम को समाप्त कर सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने साफ मना कर दिया है। प्रदेश सरकार को इस बाबत रिपोर्ट भी सौंपी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed