फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   death with jaundice in igmc shimla

आईजीएमसी में पीलिया से एक और व्यक्ति की मौत

Sat, 19 Mar 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Mar 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
death with jaundice in igmc shimla
रिपोर्ट में सामने आया है कि व्यक्ति को हेपेटाइटिस-ई था।

आईजीएमसी में  पीलिया से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट में सामने आया है कि व्यक्ति को हेपेटाइटिस- ई था। तीन दिन से चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा था। व्यक्ति की शुक्रवार को मेडिसन वार्ड में मौत हो गई। गुरबख्श सिंह की उम्र 60 थी। यह छोटा शिमला में रह रहा था।

विज्ञापन


मौत की पुष्टि आईजीएमसी की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने की है। नौ मार्च को भी अस्पताल में कोटखाई और सिरमौर के पच्छाद के रहने वाली महिलाओं की पीलिया से मौत हो चुकी है। दोनों ही महिलाओं की उम्र 33 वर्ष थी।
विज्ञापन


उधर, विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक केवल ग्यारह ही लोगों की मौत पीलिया से हुई है। पीलिया का खौफ जारी है, अस्पतालों में पीलिया का टेस्ट करवाने पर लगभग दो से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में मुफ्त हो रहे टेस्ट- पीलिया के मुफ्त में होने वाले टेस्ट की अंतिम तारीख सोलह मार्च थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है मौजूदा समय में भी अस्पताल में यह टेस्ट मुफ्त में हो रहे हैं।

बीस से ज्यादा हो गया मौतों का आंकड़ा- दिसंबर 2015 से पीलिया से होने वाली मौतों का आंकड़ा बीस से भी ज्यादा हो गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे साइट पर उपलब्ध नही करवा रहा है। पीलिया की चपेट में शहर के लगभग पांच हजार से भी ज्यादा लोग आ चुके हैं।

हाईकोर्ट को पीलिया मौतों का दिया डाटा- स्वास्थ्य निदेशक डीएस गुरंग ने बताया कि पीलिया से हुई मौतों को सीएमओ से डाटा मांगा गया है, जबकि पीजीआई से डीएचएस ने रिकार्ड मांगा है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट को दस मौतों का आंकड़ा उन्होंने बता दिया है।


पीलिया पीड़ितों का देंगे आंकड़ा- स्टेट सर्विलेंस ऑफिसर डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने बताया कि पीलिया के सोलन तथा शिमला के रोजाना आंकड़ों की जानकारी दे सकते हैं। पीलिया से हुई मौत की जानकारी डायरेक्ट हेल्थ सर्विस (डीएचएस) से ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed