फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Death of a person who came to get rid of drug addiction in center at solan

नशा मुक्ति केंद्र में शराब की लत छुड़ाने आए व्यक्ति की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 28 Aug 2019 11:46 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Death of a person who came to get rid of drug addiction in center at solan
प्रतीकात्मक तस्वीर

शा मुक्ति केंद्र परवाणू में दाखिल एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मोहाली के जसविंद्र सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी और परिजनों ने केंद्र स्टाफ के खिलाफ मारपीट और कोताही बरतने के आरोपों के साथ हंगामा किया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद केंद्र स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


कुलविंद्र कौर ने बताया कि उसका पति जसविंद्र सिंह और जेठ देवेंद्र सिंह दोनों शराब पीने की लत से ग्रस्त थे। उन्होंने दोनों की शराब को छुड़वाने के लिए 19 अगस्त को नशा मुक्ति केंद्र परवाणू में फोन पर संपर्क किया। इसके बाद इसी नशा मुक्ति केंद्र से उसी शाम को तीन लोग एक निजी गाड़ी से उनके घर में आए और उन्होंने दोनों को उनकी गाड़ी में बिठा दिया। वे लोग नशामुक्ति केंद्र चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद 20 अगस्त को वे अपने ससुर हरि सिंह और मौसा सुरेंद्र सिंह के साथ इस नशा मुक्ति केंद्र परवाणू में गए और दोनों की फीस और अन्य सामान देकर वापस लौट आए।  23 अगस्त को शाम के समय नशामुक्ति केंद्र से फोन आया कि उनके पति की हालत काफी नाजुक है और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच

जिस पर नशा मुक्ति केंद्र वाले रात को उसके पति को लेकर गाड़ी में घर आए और वह भी उनके साथ गाड़ी में बैठ कर सेक्टर -32 अस्पताल में चली गई। वहां पर जब उसके पति को अस्पताल ले जाने के लिए स्ट्रेचर पर लेटाया तो उसने देखा कि उसके पति की दोनों कलाइयों, दोनों टांगों में नीचे की तरफ बांधने के निशान पड़े थे और मुंह और अन्य शरीर पर मारपीट के काले निशान थे। उसके पति की मौत मारपीट के कारण ही हुई है।

जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं महिला ने पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत भी महिला ने पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही करणों की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed