फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dc Sumit Khimta: NDRF team deployed to help during heavy rains in Sirmaur district

सिरमौर: भारी बरसात में मदद के लिए 11 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम तैनात, नदी-नालों के समीप पेशेवर गोताखोर

Thu, 11 Jul 2024 12:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jul 2024 12:58 PM IST
सार

इस वर्ष बरसात से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं, ताकि समय रहते नुकसान को कम किया जा सके। 

विज्ञापन
dc Sumit Khimta: NDRF team deployed to help during heavy rains in Sirmaur district
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में बीते वर्ष बरसात के चलते काफी जान-माल का नुकसान देखने को मिला था। इस वर्ष बरसात से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं, ताकि समय रहते नुकसान को कम किया जा सके। समय-समय पर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इस बार जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही 11 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है। यह टीम प्राकृतिक झील श्री रेणुका जी में तैनात रहेगी और यहां से जरूरत के हिसाब से टीम रवाना होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


बड़ी आपदा में यदि लोगों को मदद की जरूरत होगी तो टीम बिना समय गवाएं मौके पर पहुंचेगी ताकि नुकसान कम से कम हो सके।  इसके अलावा उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की ओर से जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बरसात में उफान पर रहने वाले नदी-नालों के समीप 5 से 6 पेशेवर गोताखोरों की तैनाती की जाए। हालांकि कुछ स्थानों पर गोताखोरों की तैनाती का काम शुरू भी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की हुई है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने बरसात से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठा लिए हैं। जिला में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है,जो रेणुका जी में रहेगी ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जवानों को बचाव कार्य में लगाया जा सके। इसके अलावा बरसात से नदी-नालों में बढऩे वाले जलस्तर को लेकर पेशेवर गोताखोरों की तैनाती को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। -सुमित खिमटा, उपायुक्त सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed