{"_id":"387d230d12dcefd306c2f5c3891d7764","slug":"data-card-for-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों को उपलब्ध होंगे डाटा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों को उपलब्ध होंगे डाटा कार्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक रेट में डाटा कार्ड मिलेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सूचना एवं तकनीकी विभाग ने इस सुविधा के संबंध में सभी विभागों को सूचित कर दिया है।
शिक्षा विभाग को भी पत्र जारी किया गया है। ये डाटा कार्ड बीएसएनएल, टाटा डोकोमो, एयरटेल, रिलायंस जैसी विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के हैं।
डाटा कार्ड 5 जीबी, 2जीबी, 5 जीबी, 10 जीबी के 249, 350, 450 और 550 रुपये में उपलब्ध होंगे।
सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी भी फिक्स रेट पर ही कार्ड ले पाएंगे। उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. अमरदेव ने बताया कि उन्होंने इस प्लान के बारे में सभी को सूचित कर दिया है।