फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Danger of obstruction of river flow due to illegal dumping

Shimla News: अवैध डंपिंग से खड्ड का बहाव बाधित होने का खतरा

Mon, 29 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Danger of obstruction of river flow due to illegal dumping
शिमला। अवैध डंपिंग के कारण जुन्गा के रास्ते पर अश्वनी खड्ड के पास नदी का बहाव बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। शिमला-जुन्गा सड़क पर खुलेआम अवैध डंपिंग हो रही है। टनों के हिसाब से यहां मलबा खड्ड में फेंका जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डंपिंग के लिए एक ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया है लेकिन खड्ड में अवैध डंपिंग अभी भी जा रही है। सड़क किनारे से मलबा फेंकने से खड्ड का जल प्रवाह भी रुकने लगा है। क्षेत्र के लोग इस समस्या को प्रशासन के समक्ष उठा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। शिमला से जुन्गा तक 58 किलोमीटर लंबी सड़क मलबे से भरी है लेकिन अश्विनी पुल के पास हालत बहुत खराब है। शहर में लोग घर बनाने के लिए पहाड़ों की खुदाई करते हैं और इसका मलबा शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में फेंक रहे हैं। बरसात के मौसम में यह मलबा जानलेवा बन जाता है। इलाके में एक स्टोन क्रशर भी है जिससे निकले मलबे को इलाके में फेंका जा रहा है। स्थानीय निवासी हीरालाल ने बताया कि रोज मलबे से लदे ट्रक इलाके में आते हैं और मलबा फेंककर चले जाते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ललित ठाकुर ने बताया कि अवैध डंपिंग के कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। बोर्ड रात में भी इलाके का निरीक्षण कर रहा है ताकि डंपिंग करने वालों पर कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article