फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Capital's markets decked up for the Janmashtami festival.

Shimla News: जन्माष्टमी पर्व के लिए सजा राजधानी का बाजार

Mon, 31 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Capital's markets decked up for the Janmashtami festival.
शहर में 2 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा, घोड़े पर धर्मध्वजा लेकर स्कूल छात्र करेंगे नगर कीर्तन की अगुवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सनातन धर्म सभा अनाज मंडी शिमला की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिर परिसर के साथ पूरे बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

आयोजन के तहत सोमवार को गौड़ीय मठ के संत सिद्धांती ने प्रवचन किया। इसके बाद आरती का आयोजन किया गया। वहीं मंगलवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में हवन किया जाएगा। इसके बाद 2 सितंबर को शहर में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा और नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन दोपहर 12 बजे राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होगा। इस दौरान सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित एसडी स्कूल का छात्र हाथ में धर्मध्वजा लेकर घोड़े पर सवार होकर शोभायात्रा की अगुवाई करेगा। इसके पीछे स्कूल के विद्यार्थी लिजियम, डंबल आदि के साथ प्रभु की महिमा का गुणगान करते हुए भजन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर से राम बाजार, बस स्टैंड, कार्ट रोड और भगत सिंह रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगी। इसके बाद बाजार में विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को धार्मिक संदेश दिया जाएगा। शोभायात्रा बाजार के अंतिम छोर तक जाने के बाद सब्जी मंडी होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। इस यात्रा में ठाकुर का डोला और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा में आर्य समाज स्कूल के विद्यार्थी, बाबा रूद्रानंद मंडल के भजन और महिला संकीर्तन मंडली भी शामिल होगी। पहाड़ी बैंड, पंकज एंड पार्टी और विभिन्न धार्मिक झांकियां भी शोभायात्रा का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 सितंबर को होगा नंदोत्सव
सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि 6 सितंबर को मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए वृंदावन से भजन गायक एवं कलाकारों को आमंत्रित किया है। वहीं 3 से 5 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 से रात 9 बजे तक भजन-कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। इसमें पुष्पेंद्र, सुरेश भारद्वाज, रूपम शर्मा, अंकुश खेतरपाल सहित बाहर से आमंत्रित अन्य भजन एवं प्रवचनकर्ता सहयोग देंगे। सभा के प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ प्रधान सुभाष चंद, दीपक लाल सूद, उपप्रधान गोपाल कृष्ण डोरा, महासचिव धर्मपाल पुरी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा, उप सचिव अशोक सोहल सहित अन्य सदस्य आयोजन में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article