फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dali Naati and Punjabi dance were also performed in RKMV

Shimla News: आरकेएमवी में डाली नाटी और पंजाबी डांस भी किया

Fri, 01 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dali Naati and Punjabi dance were also performed in RKMV
छात्रावासों में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
विज्ञापन

कॉलेज में रैंप वॉक पर छात्राओं ने बिखेरे जलवे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आकेएमवी) शिमला के सैनिक और जनजातीय छात्रावासों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। पुरानी सीनियर छात्राओं ने इस दौरान पहाड़ी नाटी डाली और पंजाबी डांस किया।

नई छात्राओं के लिए हुए फैशन शो में छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में सजकर रैंप पर जलवे बिखेरे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सुरेंद्र, छात्रावास संयोजिका डॉ. उषा, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. रिनलीता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। जनजातीय छात्रावास की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में किन्नौरी नृत्य की प्रस्तुति दी। सैनिक हॉस्टल की छात्राओं ने पंजाबी डांस और स्ट्रेचिंग एक्ट की प्रस्तुति देकर रंग जमाया।
विज्ञापन

प्रथम वर्ष की छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक में भाग लिया। इसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मंच संचालन सैनिक छात्रावास की अंबालिका और जनजातीय छात्रावास की कृतिका ने किया। कॉलेज प्राचार्य और अन्य अतिथियों ने छात्राओं द्वारा दी रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया। प्रधानाचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने रंगारंग प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से नई छात्राओं को एक अपनापन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास की एक सराहनीय परंपरा है। इसके माध्यम से नई छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article