{"_id":"5ec173488ebc3e907149bf76","slug":"dalai-lama-appreciate-govt-of-india-efforts-for-fighting-against-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर लगाम लगाने को भारत ने कड़े प्रयास किए : दलाईलामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर लगाम लगाने को भारत ने कड़े प्रयास किए : दलाईलामा
Sun, 17 May 2020 10:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
दलाईलामा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मगुरु दलाईलामा ने दो दिन की लाइव टीचिंग का रविवार को समापन कर दिया। करीब तीन महीने के लंबे ब्रेक के बाद दलाईलामा ने दुनिया भर में अपने अनुयायियों के लिए शनिवार से लाइव टीचिंग शुरू की थी। लाइव टीचिंग के पहले दिन दलाईलामा ने दुनिया से संकट की इस घड़ी में एकजुटता का आह्वान किया था। लाइव टीचिंग के दूसरे दिन दलाईलामा ने कहा कि कोरोना महामारी मानव की ओर से इजाद की गई समस्या है।
विज्ञापन
इस समस्या का समाधान केवल मानव ही कर सकता है। दलाईलामा की लाइव टीचिंग को उनके दुनिया भर में फैले अनुयायियों ने देखा। उन्होंने कहा कि लोगों को आशा नहीं खोनी चाहिए। धार्मिक दृष्टि से सिर्फ प्रार्थनाएं ही इस वक्त पर्याप्त नहीं हैं। कोरोना महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारत ने भी लॉकडाउन के साथ इस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
दलाईलामा कमरे में अकेले कैमरे के सामने थे। कमरे में एक भी अनुयायी नहीं था। दलाईलामा ने करुणा और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स विशेषकर डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्सें इस मुश्किल घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने में लगे हैं। उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन