फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   daily wage workers wage hike silai adhyapika panchayat chowkidar arrear himachal

Himachal News: दैनिक वेतनभोगी सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों की बढ़ी दिहाड़ी, अप्रैल से मिलेगा एरियर

Sun, 14 Jun 2026 09:51 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 14 Jun 2026 09:51 AM IST
सार

हिमाचल सरकार ने सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी कर 1 अप्रैल 2026 से लागू करने का फैसला किया है। कर्मचारियों को एरियर सहित लाभ मिलेगा। साथ ही जिला परिषद कर्मचारियों के लंबित वेतन एरियर को भी जारी करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
daily wage workers wage hike silai adhyapika panchayat chowkidar arrear himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों (दैनिक वेतनभोगी) की दिहाड़ी में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। विभाग के निदेशक ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर संशोधित दरों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी होगी और कर्मचारियों को इसका लाभ एरियर सहित मिलेगा।

विज्ञापन

नए आदेश के अनुसार सिलाई अध्यापिकाओं को अब 508 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा, जो कि पहले 480 रुपये मिलते थे। वहीं पंचायत चौकीदारों को अब 450 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय मिलेगा। इन्हें पहले 425 रुपये मिलते थे। इससे 1600 सिलाई अध्यापिकाओं और 2100 पंचायत चौकीदारों को लाभ होगा।

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित दरों के आधार पर मासिक पारिश्रमिक का भुगतान समयबद्ध किया जाए। इन्हें दैनिक वेतनभोगी बने 12 साल से अधिक का समय हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत इन कर्मचारियों के लिए भी विशेष प्रावधान लागू रखने के निर्देश हैं। इन कर्मचारियों को संशोधित दैनिक दरों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि का लाभ मिलेगा। इससे लाहौल-स्पीति, किन्नौर और अन्य अधिसूचित जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को अधिक लाभ मिलेगा। 

हिमाचल में जिला परिषद कर्मियों को संशोधित वेतनमान का एरियर जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला परिषद कैडर के नियमित कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 23 सितंबर 2022 से 6 मार्च 2024 तक के संशोधित वेतनमान का लंबित एरियर जारी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेशभर के हजारों जिला परिषद कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। पंचायती राज विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और अतिरिक्त उपायुक्तों को इस बारे में पत्र भेजा है। जिला परिषद के कई कर्मचारियों को वर्ष 2022 में संशोधित वेतनमान का लंबित एरियर मिल गया था। 20 फीसदी कर्मचारी ऐसे थे, जो इस लाभ से वंचित थे। अब उन्हें भी राहत दी गई है। कर्मचारियों के वेतन पुनर्निर्धारण का मामला सरकार के विचाराधीन था। 

23 सितंबर 2022 से 6 मार्च 2024 तक मिलेगा लाभ 
सरकार ने 23 सितंबर को जारी की थी अधिसूचना : सरकार ने 23 सितंबर 2022 को संशोधित वेतन संरचना लागू की थी। 7 मार्च 2024 को वेतन निर्धारण की अनुमति मिली थी। उस समय वास्तविक वित्तीय लाभ जारी नहीं हुए थे। अब सरकार ने 23 सितंबर 2022 से 6 मार्च 2024 तक का लाभ भी देने का निर्णय लिया है। सरकार ने 23 सितंबर 2022 को एक अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत संशोधित वेतन संरचना लागू की गई थी। 7 मार्च 2024 को जारी निर्देशों में वेतन निर्धारण की अनुमति दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed