फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DA to electricity employees, promotion too.

हजारों कर्मचारियों को मिलेगा डीए, प्रमोशन भी मिली

Wed, 16 Sep 2015 09:25 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
DA to electricity employees, promotion too.

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के 18 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को एक अक्तूबर से बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी। बोर्ड प्रबंधन ने महंगाई भत्ते की अधिसूचना जारी कर दी है। सितंबर माह की तनख्वाह में 113 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाकर 107 से 113 प्रतिशत कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड कर्मियों को एक जनवरी 2015 से लेकर 31 अगस्त तक का एरियर जीपीएफ खाते में मिलेगा। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबाल ने महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार ने बीते 27 अगस्त को महंगाई भत्ते की छह प्रतिशत बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की है। एक जनवरी 2015 से देय डीए की किस्त कर्मचारियों और पेंशनरों को अक्तूबर में मिलने वाले वेतन के साथ मिलेगी।
विज्ञापन

एक जनवरी से मिलेगा एरियर

DA to electricity employees, promotion too.

एक जनवरी से 31 अगस्त 2015 तक का एरियर जीपीएफ खाते में जमा होगा। इस पर एक अक्तूबर से ब्याज भी देय रहेगा। कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत भी यह लाभ मिलेगा। स्कीम के तहत जीपीएफ खाता बंद है तो भुगतान वेतन के साथ अक्तूबर में होगा। डीए की किस्त अखिल भारतीय अधिकारी सेवा, न्यायिक सेवा और यूजीसी में सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगी।

इस भुगतान में 50 पैसे से अधिक को एक रुपया माना जाएगा। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करते समय निगम और बोर्डों को अपने स्तर पर महंगाई भत्ता देने के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में मंगलवार को बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी की है।

पदोन्नति के साथ बदले 72 कर्मचारी

DA to electricity employees, promotion too.

वहीं, बिजली बोर्ड ने मंगलवार को 72 कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। पदोन्नति आदेशों के साथ ही स्थानांतरण आदेश भी जारी किए गए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने 52 क्लर्कों को वरिष्ठ सहायक और 20 वरिष्ठ सहायकों को अधीक्षक ग्रेड टू के पद पर पदोन्नत किया है। बोर्ड ने डीपीसी करने के बाद अधिसूचना जारी की है। सभी स्थानांतरित कर्मियों को तीन अक्तूबर तक नए स्थान पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं।

क्लर्क से वरिष्ठ सहायक बने 52 कर्मियों को 10900-34800 रुपये का पे स्केल और 5350 रुपये की ग्रेड पे दी जाएगी। वरिष्ठ सहायक से अधीक्षक ग्रेड टू पदोन्नत किए गए 20 कर्मियों को 10900-34800 रुपये का पे स्केल और 5450 रुपये की ग्रेड पे दी जाएगी। बिजली बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबयाल ने अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed