{"_id":"60f1c66c8ebc3ed83c70118e","slug":"cyber-crime-shimla-news-sml3771483142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल की पत्नी के खाते से 49 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल की पत्नी के खाते से 49 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्ड अप्रगेडेशन का झांसा दे बनाया शिकार, कोलकाता के एक बैंक खाते में जमा हुई है रकम
शिमला। राजधानी में एक 65 वर्षीय महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई है। शातिर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला के खाते से 49 हजार 400 रुपये की रकम उड़ा ले गए। प्रारंभिक जांच के मुताबिक ठगी की रकम कोलकाता के एक बैंक खाते में जमा हुई है। फिलहाल पुलिस टीम शातिर तक पहुंचने में जुटी है। महिला, कर्नल (सेवानिवृत्त) की पत्नी हैं।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला कल्सटन इस्टेट में रहती है। 14 जुलाई की सुबह उन्हें एक फोन आया और दूसरी तरफ से व्यक्ति ने अपने आपको बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड अप्रगेडेशन होने का प्रलोभन दिया। पीड़िता भी शातिर के झांसे में आ गई और एटीएम कार्ड के संबंध का विवरण उसे दे दिया। इसी बीच महिला कुछ समझ पाती उनके फोन पर बैंक की तरफ से मैसेज आना शुरू हो गए। महिला देखकर हैरान रह गई, उनके खाते से दो अलग-अलग बार 49 हजार 400 रुपये की रकम की निकासी हो चुकी थी। इस बीच महिला ने आपबीती बच्चों को बताई। इसके बाद एटीएम कार्ड को ब्लॉक किया गया। साथ ही बैंक और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।