{"_id":"66a8e34037dabe1b840ba12c","slug":"cyber-crime-is-increasing-in-himachal-250-complaints-are-being-registered-daily-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: हिमाचल में बढ़ रहा साइबर अपराध, यहां करें शिकायत; रोजाना दर्ज हो रहीं 250 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: हिमाचल में बढ़ रहा साइबर अपराध, यहां करें शिकायत; रोजाना दर्ज हो रहीं 250 शिकायतें
Tue, 30 Jul 2024 06:27 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:27 PM IST
सार
हिमाचल में प्रतिदिन साइबर अपराध की दो से ढाई सौ शिकायतें आ रही हैं। कभी लॉटरी, गिफ्ट पैक, बिजली के बिल जमा न होने, पैसा डबल करने, पेंशन आदि झांसे देकर लोगों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध बढ़ता ही जा रही है। प्रतिदिन साइबर अपराध की दो से ढाई सौ शिकायतें आ रही हैं। साइबर अपराधी शिमला, मंडी, कांगड़ा जिले के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। नए-नए तरीकों के साथ लोगों को ठगा जा रहा है। कभी लॉटरी, गिफ्ट पैक, बिजली के बिल जमा न होने, पैसा डबल करने, पेंशन आदि झांसे देकर लोगों को ठगा जा रहा है। साइबर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर पर अभियान छेड़ा है। स्कूलों-कॉलेजों के युवाओं को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए एनसीआरपी पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के 1930 हेल्पलाइन नंबर पर 15 से 20 मिनट के भीतर शिकायत दर्ज हो जाएगी। इससे ठगी के मामलों की जांच समय रहते शुरू हो पाएगी। डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला, एसएचओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला डॉ. अमर सिंह और प्रभारी अनीता कुमारी ने अपनी टीम के साथ यह पोर्टल शुरू किया है। एनसीआरपी पोर्टल के हिमाचल में शुरू होने से अब आम लोगों को ठगी की शिकायतें दर्ज करवाने में आसानी होगी। जो शिकायत पहले थाना में एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज की जाती थी, उसमें लगभग एक दिन का समय लग जाता था लेकिन अब कुछ ही मिनटों में शिकायत दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन