{"_id":"6184dc1dbfe777627a33842e","slug":"cyber-awareness-lessons-will-be-taught-to-students-in-himachal-s-government-schools-from-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर से हिमाचल के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा साइबर जागरूकता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर से हिमाचल के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा साइबर जागरूकता का पाठ
Fri, 05 Nov 2021 12:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:54 PM IST
सार
डिजिटल तकनीक का अधिक इस्तेमाल होने पर देश में साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों के शिक्षा सचिवों को पत्र जारी किया है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने दिसंबर से इस अभियान को स्कूलों में शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
स्कूल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। हर माह के पहले बुधवार को पुलिस अधिकारी स्कूलों में आकर इस बाबत विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
डिजिटल तकनीक का अधिक इस्तेमाल होने पर देश में साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों के शिक्षा सचिवों को पत्र जारी किया है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने दिसंबर से इस अभियान को स्कूलों में शुरू करने का फैसला लिया है। हर माह के पहले बुधवार को 11 से 12 बजे के बीच ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन