{"_id":"6398b52de855d46d326ba823","slug":"curn-appioint-president-of-avbp-in-hpu-shimla-news-sml430718997","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कर्ण बने एबीवीपी की विवि इकाई के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कर्ण बने एबीवीपी की विवि इकाई के अध्यक्ष
विज्ञापन
कर्ण बने एबीवीपी की विवि इकाई के अध्यक्ष
इंद्र को सौंपी इकाई सचिव के जिम्मेवारी
दिलीप समेत छह को उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई के मंगलवार को हुए सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वर्ष 2022-23 के लिए चुनी गई नई कार्यकारिणी में कर्ण को अध्यक्ष और इंद्र को इकाई सचिव चुना है।
सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। चुनाव का संचालन सुयश पवार ने किया। सम्मेलन में परिषद गीत के साथ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इकाई सह मंत्री सनगम ने वर्ष 2021-22 में हुई गतिविधियों का ब्योरा सामने रखा। इकाई उपाध्यक्ष आशीष ने वर्ष 2021-22 की कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी सुयश पवार ने नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए कर्ण और सचिव पद के लिए इंद्र नेगी के नाम की घोषणा की।
कार्यकारिणी में दिलीप ठाकुर, अंकिता चंदेल, संगम, कुशल ठाकुर, अविनाश, सत्यम को उपाध्यक्ष, अमन बनयाल, सार्थक धूमल, मुकेश मुसाफिर, अक्षय को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी में दिशांत, वंदना, अभिमन्यु, रिधि, सचिन राणा, वंदना ठाकुर, दिशांत, सौरव, अभय, बिंदु और आशीष आदि को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।