फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Curb the speed of trailers on the Taruwala-Behrewala road.

Shimla News: तारूवाला-बेहड़ेवाला सड़क पर ट्रालों की रफ्तार पर लगाम लगाएं

Sat, 29 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Curb the speed of trailers on the Taruwala-Behrewala road.
पांवटा विकास मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 30 किलोमीटर प्रति घंटा गति सीमा तय करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। तारूवाला-बेहड़ेवाला सड़क पर बढ़ती भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने चिंता जताई है। मंच ने एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपकर संकरे और आबादी वाले इस मार्ग पर मल्टी-एक्सल ट्रालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही स्टोन क्रशर सामग्री ढोने वाले ट्रालों की अधिकतम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित करने का आग्रह किया है।
मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि तारूवाला-बेहड़ेवाला मार्ग बेहद संकरा और भीड़भाड़ वाला है तथा घनी आबादी के बीच से गुजरता है। सड़क के दोनों ओर मकान, दुकानें, डेयरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कामगारों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएच के बजाय गांवों के बीच से होकर शॉर्टकट के रूप में तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे हादसों का खतरा बढ़ने के साथ सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है। मंच ने प्रशासन से जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मल्टी-एक्सल ट्रालों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने और स्टोन क्रशर सामग्री ढोने वाले वाहनों के लिए 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed