फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cultural news shimla

Shimla News: भक्ति का बीज अंकुरित हो जाए तो भगवान से कभी दूर नहीं होता जीव

Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news shimla
राधा कृष्ण मंदिर में भागवत कथा में सुनाया पशु बलि निषेध का प्रसंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से गंज बाजार में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को पशु बलि निषेध का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथावाचक दुर्गा दत्त शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति के भीतर एक बार भक्ति का बीज अंकुरित हो जाता है, वह ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ या संन्यास किसी भी आश्रम में रहे, भगवान के चरणों से दूर नहीं होता। मनुष्य शरीर केवल खाने-पीने, हंसने और सोने के लिए नहीं मिला है। विषयों का भोग तो पशु भी करते हैं। इस दौरान कथा व्यास ने पुराणों की महिमा, भक्ति और जीवात्मा-परमात्मा के संबंध का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पुराण एक ही है जिसके 18 प्रकरणों को 18 पुराण कहा जाता है। पुराण ने स्वयं को ब्रह्म स्वरूप माना है। उन्होंने विभिन्न पुराणों को भगवान के विराट स्वरूप के विभिन्न अंगों से जोड़कर उनकी महत्ता समझाई। उन्होंने गुरु और माता-पिता के कर्तव्य पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि वह गुरु नहीं जो शिष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त होने का मार्ग न दिखा सके। इसी प्रकार संतान को अच्छी शिक्षा और संस्कार न देने वाले माता-पिता भी उसके वास्तविक हितैषी नहीं हो सकते। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि कथा 15 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed