फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CU Dharmshala Dress code issued for convocation

CU Dharmshala: दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड जारी, लड़कों के लिए कुर्ता पायजामा, लड़कियों के लिए सूट सलवार

Sun, 28 Apr 2024 12:21 PM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छह मई को सातवें दीक्षांत समारोह में पासआउट पुरुष अभ्यर्थी सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा, जबकि छात्राएं सफेद रंग के सूट-सलवार में उपाधि हासिल करेंगी। इसके लिए सीयू प्रशासन ने ड्रेस कोड जारी किया है।  

विज्ञापन
CU Dharmshala Dress code issued for convocation
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छह मई को सातवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी भारतीय लिबास में उपाधि हासिल करेंगे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अंग्रेजी संस्कृति की पहचान वाले गाउन को त्याग कर पासआउट पुरुष अभ्यर्थी सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा, जबकि छात्राएं सफेद रंग के सूट-सलवार में उपाधि हासिल करेंगी। इसके लिए सीयू प्रशासन ने ड्रेस कोड जारी किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यरत स्टाफ के लिए भी समारोह के दौरान ड्रेस कोड जारी किया गया है। इस दौरान पुरुष कर्मचारियों को सफेद रंग की कमीज के साथ काले रंग की पेंट और इसी रंगे के जूते पहनने होंगे। वहीं महिला कर्मचारियों के लिए सफेद रंग की साड़ी गोल्डन बार्डर के साथ पहनना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का छह मई को सातवां दीक्षांत समारोह का आयोजन राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मशाला के सभागार में होगा। इस दीक्षांत समारोह में भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में डिग्रियां दी जाएंगी। इसके अलावा हिमाचली टोपी को भी इस ड्रेस कोड में स्थान दिया गया है। डिग्री हासिल करने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों के लिए सफेद रंग के सूट सलवार या सफेद रंग की साड़ी गोल्डन बार्डर के साथ पहननी होगी।
विज्ञापन


इस दौरान कुल 709 अभ्यर्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें 11 पीएचडी स्कॉलर, छह एम फिल पासआउट, यूजी के पांच और पीजी के 25 पासआउट अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस समारोह के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश तैयारियों में जुटा हुआ है। समारोह के दौरान राष्ट्रपति को सीयू में ही अध्ययनरत छात्रों की ओर से तैयार उनका स्कल्पचर और पेंटिंग भेंट की जाएगी। इसके अलावा उन्हें चंबा थाल और राम मंदिर का मॉडल भेंट किया जाएगा। साथ ही उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल से भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. सुमन शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के छह मई को मनाए जाने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां चली हुई हैं। उन्होंने बताया कि डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों सहित सीयू के स्टाफ के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है, जिसके तहत ही उन्हें समारोह में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed