{"_id":"659803ed4a4481275c003998","slug":"cryptocurrency-fraud-case-warrant-issued-against-meerut-engineer-cryptocurrency-fraud-case-cryptocurrency-fr-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency Fraud Case: मेरठ के इंजीनियर के खिलाफ वारंट जारी, 16 आरोपियों के खिलाफ तैयार हुई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cryptocurrency Fraud Case: मेरठ के इंजीनियर के खिलाफ वारंट जारी, 16 आरोपियों के खिलाफ तैयार हुई चार्जशीट
Sat, 06 Jan 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:00 AM IST
सार
निवेश का झांसा देकर हिमाचल में करीब 2,500 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तारी के डर से दुबई में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मेरठ के इंजीनियर के खिलाफ वारंट जारी हो गया है। निवेश का झांसा देकर हिमाचल में करीब 2,500 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तारी के डर से दुबई में छिपा हुआ है। वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस उसे शीघ्र भारत लाएगी। इससे पहले मुख्य आरोपी सुभाष के खिलाफ भी वारंट जारी हो चुका है।
विज्ञापन
ठगी के इस मामले में इसी मामले में 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी एसआईटी ने तैयार कर ली है। आरोपी सुखदेव सिंह, हेमराज और अभिषेक सहित अन्य एजेंटों के के खिलाफ शिमला जिला सत्र न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है। अब तक 19 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें आधा दर्जन पुलिस कर्मी हैं। इस मामले में अब तक 20 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन