फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   criminals made Planning of robbery in Himachal after friendship in prison

जेल में दोस्ती कर बनाई हिमाचल में लूट की योजना, आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 17 Jun 2019 11:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
criminals made Planning of robbery in Himachal after friendship in prison
प्रतीकात्मक तस्वीर

अपराधियों ने अब अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए जेलों को ही बैठकों और रणनीतियों का प्लेटफार्म बना दिया है। हाल में बद्दी पुलिस की ओर से पकड़े गए एटीएम लूट के एक गिरोह से पूछताछ के बाद यह बात कहना गलत नहीं होगा।

विज्ञापन


एटीएम लूट करने वाला गिरोह पहले लूट और वाहन चोरी करने वाले दो गिरोहों के तौर पर काम करता था। एटीएम लूट से पहले उनकी जेल में मुलाकात हुई, जहां दोनों गिरोहों के मुखिया ने संयुक्त रूप से चोरी के वाहनों की मदद से एटीएम लूटने की योजना बनाई।
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद गिरोह ने हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी के अलावा हिमाचल के सोलन, बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला में लूट की वारदातों को अंजाम दिया। फिलहाल, गिरोह पुलिस की पकड़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य मामलों में भी इनसे लूट की वारदातों की जानकारी ली जा रही है। बद्दी पुलिस की गिरफ्त में आए एटीएम लूटकांड के आरोपियों से पूछताछ में नई जानकारी सामने आई है। 

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

criminals made Planning of robbery in Himachal after friendship in prison
प्रतीकात्मक चित्र

पूछताछ में यह बात पता चली है कि हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में एटीएम लूटने वाले गिरोह की बुनियाद जेल में रखी गई थी। आरोपी बदायूं निवासी धर्मराज उर्फ धम्मा व छोटा और इसरार एटीएम लूट की घटनाओं को अंजाम देने से पहले तक छिनैती, लूट, डकैती और वाहन चोरी के विभिन्न मामलों में जेल में बंद थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई।

इसके बाद नया गिरोह बनाकर हिमाचल के एटीएम को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में इन्होंने बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ के अलावा परवाणू, पंचकूला में एटीएम लूट की घटनाएं कबूली हैं। यूपी, चंडीगढ़ और हरियाणा के रोपण समेत कई जगह पर लूट की वारदातें की हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस भी इनके पीछे थी।

चंडीगढ़ से चुराई कार, हरियाणा-हिमाचल से पिकअप जीप

अब तक की पूछताछ में लूट में इस्तेमाल गैस कटर लीवर, सिलिंडर, हथौड़े की हरियाणा के मोरनी जंगल में बताई जगह से बरामदगी की है। लूट की रकम के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। उससे खरीदी संपत्ति को भी सीज करने पर विचार किया जा रहा है।

लूट की वारदात को आसानी से अंजाम देने के लिए ये लुटेरे वाहनों का इस्तेमाल करते थे। इन वारदातों के लिए ही लुटेरों ने चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से तीन हांडा सिटी कार चुराई।

हरियाणा और हिमाचल से पिकअप और रिकवरी वैन भी चुराने की बात कबूली है, जिन्हें लूट में इस्तेमाल कर बाद में कहीं भी छोड़ देते थे। दो हांडा सिटी कार यूपी के बदायूं और हिमाचल में सीज की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed