फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   workers dead in mysterious circumstances in Baddi.

बद्दी में कामगार की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 26 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 26 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
 workers dead in mysterious circumstances in Baddi.

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर गैस प्लांट के पास एक फैक्टरी कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक का शव नाली में स्कूटर के नीचे दबा हुआ मिला।

विज्ञापन


मृतक कामगार बृजेश कुमार दीक्षित उत्तर प्रदेश के जोनपुर जिले के पतरही गांव का रहने वाला था। 48 वर्षीय बृजेश शिवालिक नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृजेश झाड़माजरी स्थित एक दवा कंपनी में तैनात था। बुधवार रात्रि को 11 बजे उसकी ड्यूटी शुरू थी। वह पौने 11 बजे कमरे से रवाना हुआ, लेकिन जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो फैक्टरी संचालकों ने फोन कर घर पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर मृतक का बेटा अभिनव  व पड़ोसी उसे ढूंढने निकले। रात भर उसे ढूंढते रहे, लेकिन कहीं पर उसका कोई पता नहीं चला। वीरवार सुबह साढे़ आठ बजे गैस प्लांट के साथ नाली में स्कूटर के नीचे दबा हुआ शव मिला।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे व पत्नी को छोड़ गया है।


एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि मृतक कामगार के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। वहीं मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई शक भी जाहिर नहीं किया है।

प्रारंभिक जांच में पाया कि मृतक की मौत स्कूटर से गिरने से लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के  लिए नालागढ़ चिकित्सालय भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed