दवा समझकर महिला ने पी लिया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत देहरियां में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक देहरियां पंचायत के सलेहड़ गांव की 30 वर्षीय यह महिला वीरवार को रोज की तरह घर में काम कर रही थी।
इसी दौरान अचानक इसकी तबीयत खराब हो गई। इसने घर में रखी एक शीशी दवा समझकर पी ली। बाद में इससे महिला की तबीयत और खराब हो गई। बाद में परिजन इसे अस्पताल लाए जहां इसकी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस, परिजनों पर संदेह
पुलिस के अनुसार महिला का पति संजीव रेलवे में तैनात है और यह छुट्टी पर घर आया था। उसने पत्नी से तबीयत खराब होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि सुबह गलती से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाया गया।
ड्यूटी पर तैनात डा. पवन शर्मा ने महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। रेणु की मौत से उसकी दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। देहरियां गांव में महिला की मौत से माहौल गमगीन हो गया है।
हालांकि, पुलिस परिजनों की बताई इस कहानी की सच्चाई पता कर रही है। एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।