{"_id":"5971e1c74f1c1b30118b458a","slug":"woman-swallow-poison-with-her-two-child-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के साथ महिला ने निगला जहर, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों के साथ महिला ने निगला जहर, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)
Updated Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने दो बच्चों के साथ जहर निगल लिया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया मगर अब इसके बेटे ने दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है।
विज्ञापन
यहां पुलिस थाना इंदौरा के तहत कंदरोडी गांव की एक विवाहित महिला ने बुधवार को अपने दो बच्चों सहित जहर निगल लिया था। लेकिन, इलाज के दौरान वीरवार रात को उक्त महिला के सात वर्षीय बेटे जसकरण की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला और उसकी बेटी की हालत अभी भी नाजुक बनीं हुई है। इसकी सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस के एएसआई संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल हंस राज पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को बच्चे का पोस्ट मार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले महिला का पति विदेश से अपने ससुराल कंदरोडी में अपने परिवार को मिलने आया था। बुधवार को महिला ने किसी बात को लेकर अपने दोनों बच्चों सहित खुद भी जहर निगल लिया।
इंदौरा पुलिस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि अभी तक मां-बेटी के बयान कलमबद नहीं किए जा सके हैं। क्योंकि दोनों बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच कर रही है।
उधर, नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह की वजह से ही महिला ने अपने बच्चों सहित ख़ुदकुशी करने की कोशिश की। लेकिन, महिला के होश में आने पर सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।