{"_id":"e4f4427550baa3a69485dde0c17234de","slug":"woman-attacked-by-a-neighbour-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला पर तेजधार हथियार से किया हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला पर तेजधार हथियार से किया हमला, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर थाना के तहत देवठी पंचायत के शील गांव में आरोपी ने घर में घुसकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। शील गांव की कला देवी पत्नी सुभाष ने रामपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की मांग की है। घटना के बाद कला देवी का परिवार खौफ के साये में है।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि नौ जनवरी की रात को साढ़े 11 बजे शील गांव के महेंद्र सिंह ने उस पर हमला किया। इसके बाद महिला ने इसके खिलाफ तकलेच पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
नौ दिन बीत जाने के बाद भी मामले को लेकर कुछ नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने आरोपी की शिकायत रामपुर पुलिस थाना में की। इसके चलते महिला ने कहा कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि जब आरोपी महेंद्र कला देवी के घर में घुसा तो उस वक्त वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ थी। उसका पति सुभाष गौरा में मजदूरी कार्य के लिए गया था।
आरोपी ने तेजधार हथियार से महिला पर वार कर उसकी एक कलाई को जख्मी कर दिया। इसी बीच महिला अपने बच्चों को लेकर पास के घर में छुप गई और मुश्किल से अपनी जान बचाई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन पर इस घटना की सूचना दी। साथ ही तकलेच पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया था। कला देवी ने बताया कि उनके परिवार को उक्त आरोपी से खतरा है।
उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। उधर, डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने कहा कि पुलिस आरोपी की छानबीन कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।