फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman arrested with two kg 800 grams of hashish

दो किलो 800 ग्राम चरस सहित महिला गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2014 09:04 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 24 Apr 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested with two kg 800 grams of hashish

पुलिस ने एक महिला से दो किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल को पुलिस की टीम ने चंबा- पठानकोठ मार्ग पर चनेड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी।

वीरवार सुबह करीब सवा छह बजे पुलिस ने चंबा से मंडी की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर एचपी 73-0882 की जांच की।

इस दौरान जब पुलिस कर्मी बस को चेक कर रहे थे तो इसमें सवार कोम देई पत्नी धनिया राम निवासी सिरूंडा के पास से दो किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed