फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wife murdered her huband with lover in himachal.

प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर की पति की हत्या

Fri, 13 Feb 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 13 Feb 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
wife murdered her huband with lover in himachal.

विगत 22 दिसंबर 2014 को अपने नए घर के कमरे में युवक राकेश की संदिग्ध मृत्यु न तो आत्महत्या थी और न ही कोई हादसा। प्रेम प्रसंग के चलते राकेश की पत्नी ने अपने प्रेमी और कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


लगभग डेढ़ महीने बाद पुलिस ने इस मामले में यह खुलासा किया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने राकेश की पत्नी कमलेश कुमारी, दीप कुमार और रविंद्र कुमार कौंडल को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक अभी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले की इस घटना की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। 22 दिसंबर को ऋषिकेश के मड़ोइयां निवासी राकेश कुमार अपने कमरे में बिस्तर पर मृत पाया गया था। उल्लेखनीय है कि मृतक राकेश ने कुछ समय पहले ही नया घर बनाया था। इसी घर में उसे मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले में रस्सी के निशान भी थे। हालांकि, उसी वक्त हत्या की आशंका जताई जा रही थी लेकिन केस दर्ज नहीं हो सका। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने पहले पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था।

प्रेमी संग गला घोंटकर मार डाला

wife murdered her huband with lover in himachal.

लेकिन मामले में जब पूछताछ हुई तो खुलासा हुआ कि युवक राकेश को पत्नी ने ही षड़यंत्र के तहत मरवा दिया था। पुलिस के अनुसार, राजेश की पत्नी का मोनू नामक एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था।

इसी के चलते उसने अपने पति की हत्या करवा दी। इस मामले का आरोपी मोनू अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, घर के कमरे में सोए हुए राजेश की गला घोंट कर हत्या हुई थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में भादंसं की धारा 302, 201, 202 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या करवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed