{"_id":"c4c71160e3761f944d339ea1a84589c9","slug":"who-s-closest-to-the-kidnapping-of-an-era-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है वो करीबी जिसने किया युग का अपहरण! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौन है वो करीबी जिसने किया युग का अपहरण!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 Aug 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम युग के अपहरण के तार यूपी से जुड़े हैं। साजिश के पीछे किसी करीबी का हाथ होने का अंदेशा पुलिस जता रही है। फिरौती की मांग करने वाले शख्स की गिरफ्तारी के बाद अब युग की तलाश तेज हो गई है। जल्द ही कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
इस साजिश में आरोपी के कौन-कौन साथी हैं, इस पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जिस सिम नंबर से आरोपी संजय ने युग के पिता विनोद से 20 लाख फिरौती की मांग की थी, वह सिम किसी दूसरे मोबाइल में भी इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
यह मोबाइल किसका था, इसका पता चल चुका है। मोबाइल डिटेल से मिली जानकारी से इसके तार यूपी के कई शहरों से जुड़ रहे हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युग को यूपी में ही कहीं छिपाकर रखा गया है।
विज्ञापन
रामबाजार से 14 जून शाम को युग अचानक लापता हो गया था। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था। गिरफ्तार आरोपी संजय ठियोग में फलों की दुकान चलाता है। वह रायबरेली उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का रहने वाला है।
संजय ने युग के पिता विनोद कुमार को मोबाइल पर तीन बार कॉल की और 20 लाख रुपये फिरौती मांगी। संजय का कहना है कि वह मौके का फायदा उठाना चाहता था।
एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि छानबीन चल रही है। युग को खोज निकालने की कोशिश की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ होनी है।
सिम जारी करने के मामले में वोडाफोन के अधिकारियों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। संजय ने फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज देकर सिम हासिल किया था।
इसने सिम के लिए ऊना के किसी व्यक्ति के पहचान संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। इस दस्तावेज पर कंपनी की ओर से तीन सिम जारी किए गए हैं। पूछताछ में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वह एक पहचान दस्तावेज पर नौ सिम जारी करते हैं।