फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   voice sample of suspected police personal in gudiya rape case

गुड़िया लॉकअप मौत मामलाः यहां लिए जाएंगे आरोपी पुलिस कर्मियों के वॉयस सैंपल

Sat, 17 Mar 2018 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 17 Mar 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
 voice sample of suspected police personal in gudiya rape case

बहुचर्चित गुड़िया प्रकरण से जुड़े सूरज लॉकअप मौत के मामले में गिरफ्तार छह पुलिस वालों के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे। ये वॉयस सैंपल शिमला और चंडीगढ़ में लिए जाएंगे।

विज्ञापन


कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 23 मार्च तक बढ़ा दी है। सीबीआई के हाथ लगे पुलिस वालों की बातचीत के अंश अगर सैंपल से मैच हो गए तो ये उनके खिलाफ सबसे बड़ा सुबूत होगा।

विज्ञापन

अदालत ने दिए आरोपियों के सैंपल लेने के आदेश

 voice sample of suspected police personal in gudiya rape case

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान शिमला की स्थानीय अदालत ने आरोपियों के सैंपल लेने के आदेश दिए। हालांकि अदालत ने गिरफ्तार तीन पुलिस अधिकारियों पूर्व आईजी जहूर जैदी, पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी और पूर्व डीएसपी मनोज जोशी के आवाज के सैंपल लेने पर कोई फैसला नहीं सुनाया।

बताया गया कि इन पुलिस अधिकारियों की अभियोजन मंजूरी के दस्तावेज अभी तक अदालत के पास नहीं पहुंचे हैं। अदालत ने इस संबंध में सीबीआई को 23 मार्च तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। सीबीआई आरोपियों के आवाज के सैंपल लेकर केस को मजबूत करना चाहती है और सैंपल के मिलान होने पर सुबूत के तौर पर इसे अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed