फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unnatural sex case! bjp state leader may be named

यौनाचार मामले में घिर सकते हैं भाजपा नेता

Mon, 14 Apr 2014 12:40 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Apr 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
unnatural sex case!  bjp state leader may be named

हिमाचल प्रदेश के शिमला में अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में भाजपा के एक बड़े नेता का नाम जांच में जुड़ सकता है। महिला से हो रही पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि घटना वाले दिन जब वह कमरे से बाहर निकली तो विधानसभा परिसर में भाजपा नेता वहां मौजूद लोगों की फरियाद सुन रहे थे। वह भी उनके पास गई और अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


महिला का आरोप है उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया, केवल आश्वस्त करके भेज दिया गया कि आप जिस काम के लिए आई हैं वह हो जाएगा। हालांकि महिला की यह स्टेटमेंट अभी आन रिकार्ड नहीं है, संभव है वह इसे रिकार्ड करवाने से हिचक रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस में गवाह बना सकती है पुलिस

unnatural sex case!  bjp state leader may be named

मामला सामने आने के बाद पीड़ित महिला पर सवाल उठने शुरू हो गए थे कि आखिर वह इतने साल चुप क्यों रही और किसी को बताया क्यों नहीं? इसी पर महिला ने यह जानकारी पुलिस को दी।

उसका दावा है कि वह वारदात के बाद सबसे पहले विधानसभा परिसर में ही राज्य के एक बड़े नेता के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। हालांकि महिला ने इस बात का जिक्र एफआईआर में नहीं किया है।

पीड़ित महिला का अभी सप्लिमेंट्री बयान होना है। संभव है कि अगर महिला अपनी इस बात पर टिकी रही और बयान में यह रिकार्ड हो गया तो पुलिस उस राज नेता को भी गवाह के तौर पर आसानी से केस में जोड़ लेगी।

कांउसलिंग के लिए दो दिन अस्पताल में दाखिल रही

unnatural sex case!  bjp state leader may be named

पीड़िता दो दिन तक आईजीएमसी अस्पताल में काउसलिंग के लिए दाखिल रही। साइकेट्रिक विभाग के तहत उसे वार्ड में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया।

शनिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला बीते दो साल से मानसिक अवसाद में जी रही थी। उसे मनोचिकित्सक की बेहद जरूरत थी जो उसकी जिंदगी सामान्य बनाने में मददगार साबित हो।

मनोचिकित्सक की ओर से मरीज की हालत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed