डयूटी से लौट रहे दो वन रक्षकों पर हमला, पत्थर मारकर किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ वन मंडल के धामला क्षेत्र में तैनात दो वन रक्षकों पर शुक्रवार को तीन लोगों ने हमला कर दिया। ड्यूटी पूरी कर अपने इलाके की बीट से लौटते वक्त तीन लोगों ने उन पर पत्थरों से वार किए। जिससे दोनों को काफी चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शातिरों ने हमला क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। मामला अवैध कटान से जुड़ा है या फिर अवैध खनन से, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार धामला बीट में तैनात ओम प्रकाश और पझोता बीट में तैनात सुनील कुमार शुक्रवार रात को सरवा के जंगलों में ड्यूटी देने के बाद धामला चौकी की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।
सिर पर गहरी चोटें आई
हमले में ओम प्रकाश के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जबकि सुनील कुमार को हल्की चोटें लगी हैं। वन रक्षकों ने राजगढ़ थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वन रक्षकों ने पुलिस को दो हमलावरों के बाकायदा नाम भी बताए हैं, जबकि तीसरे को वह पहचान नहीं सके। आरोप है कि इस मारपीट के दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। वन मंडल अधिकारी राजगढ़ मृत्युंजय माधव ने बताया कि वन रक्षक ओम प्रकाश व सुनील चौहान पर तीन लोगों ने हमला किया है।
वह अपनी बीटों से ड्यूटी कर लौट रहे थे। इस बारे पुलिस में शिकायत की गई है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। वन रक्षकों का मेडिकल करवाया गया है।