{"_id":"571249544f1c1b345a4a6b0b","slug":"una-police-arreat-a-person-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, पुलिस को मिले पुख्ता सबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, पुलिस को मिले पुख्ता सबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
आरोपी की पहचान पंजाब के होशियारपुर शहर स्थित मॉडल टाऊन निवासी अमरेंद्र सिंह नागरा के रूप में हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना क्षेत्र के शिवबाड़ी के कारोबारी कश्मीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान पंजाब के होशियारपुर शहर स्थित मॉडल टाऊन निवासी अमरेंद्र सिंह नागरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अमरेंद्र गगरेट में ही किसी के पास काम करता है। जिसके चलते उसका इस क्षेत्र में नियमित आना-जाना था। आरंभिक जांच में पुलिस के शक की सुई उसकी ओर घूमी जिसके चलते अमरेंद्र को 13 अप्रैल को दबोच लिया गया था। मामले में दो अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से मृतक की लूटी गई गाड़ी की दोनों नंबर प्लेट्स भी रिकवर कर ली हैं। वहीं जांच के चलते पुलिस अधिकारी अभी तक इस मामले में खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का पटाक्षेप होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। उसे कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य दो आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा। बहरहाल पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ को जांच तेज कर दी है।
25 मार्च की रात को हुआ था मर्डर
25 मार्च की रात को गगरेट में शातिरों ने व्यापारी कश्मीर का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी व्यापारी की ऑल्टो कार और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने कश्मीर सिंह की लाश को हिमाचल और पंजाब की सीमा पर गगरेट-होशियारपुर रोड पर बरामद किया।
पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल से खून से सनी एक क्लच वायर भी बरामद हुई थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसी क्लच वायर से व्यापारी की गला घोंट कर हत्या हुई। वारदात के बाद पुलिस ने हत्या मामले में कई लोगों से पूछताछ की। इसी पूछताछ के बाद तीन युवकों पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने लंबी पड़ताल के बाद एक युवक गिरफ्तार किया है।