फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   un natural sex by baba at nahan.

नौकरी के बदले मासूम से रोज कुकर्म कर रहा था बाबा

Thu, 17 Sep 2015 09:25 AM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
un natural sex by baba at nahan.

काम के लिए भटक रहे नाबालिग को एक मंदिर में काम तो मिला मगर उसी मंदिर का बाबा रोज उसके साथ कुकर्म करने लगा था। आखिरकार उसकी ये करतूत सबके सामने आ गई। नाबालिग से कुकर्म का ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सिरमौर में सामने आया है। यहां थाना कालाअंब के तहत बर्मा पापड़ी शिव मंदिर के एक अक्षम बाबा ने नाबालिग किशोर के साथ कुकर्म किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 377 और सेक्शन-4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाबा एक पैर से अक्षम है और पिछले 20 साल से बर्मा पापड़ी शिव मंदिर में रह रहा है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नाबालिग बेहद गरीब परिवार से है।
विज्ञापन

नौकरी देकर रोज करता था कुकर्म

un natural sex by baba at nahan.

नाबालिग बिहार के मोतीहारी जिले से कालाअंब में नौकरी की तलाश में आया था। कुछ दिन पूर्व वह बर्मा पापड़ी शिव मंदिर में माथा टेकने गया था। इस दौरान मंदिर के आरोपी बाबा सुरेंद्र पुरी (55) के पूछने पर किशोर ने उसे बताया कि वह नौकरी की तलाश में यहां आया हुआ है।

बाबा ने उसे मंदिर में साफ-सफाई के लिए रख लिया। किशोर पिछले चार-पांच दिन से मंदिर में कार्य कर रहा था। इस दौरान बाबा उसके साथ हर रोज रात को कुकर्म करता था। इसके बाद नाबालिग ने आसपास के ग्रामीणों एवं दूसरे बच्चों को इस बारे में बताया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना कालाअंब पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि आरोपी बाबा को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed