फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two shops in the market, the loss of millions Nadaun

नादौन में दो दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

Tue, 10 Jun 2014 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Jun 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
two shops in the market, the loss of millions Nadaun

नादौन बाजार में सोमवार देर रात आगजनी की वारदात में दो दुकानों का लाखों का सामान जल गया। हादसे की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


अग्निशमन के दमकल वाहन देर रात आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। इस बचाव कार्य में अग्निशमन विभाग को करीब तीन घंटे का समय लगा।


मगर उस समय तक दो दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों दुकानों में रखा लाखों का सामान राख हो गया है।

वाकया सोमवार देर रात करीब 10.45 बजे का है जब नादौन बाजार में अचानक आग भड़क गई। पहले आग एक दुकान में लगी और इसके बाद फैलती हुई दूसरे तक पहुंच गई।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना हमीरपुर स्थित अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद दमकल वाहन करीब 12.00 बजे घटना स्थल पर पहुंचे।

मगर उस समय तक आग चारों तरफ फैल चुकी थी। ऐसे मे आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे का समय लगा। दुकानों में जले सामान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed