फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person shoot dead in firing between three youth at jawali kangra himachal

शराब पीने के बाद 3 दोस्तों ने एक दूसरे पर दागी गोलियां, दो की मौत

Sun, 06 May 2018 12:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, जवाली (कांगड़ा) Updated Sun, 06 May 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
two person shoot dead in firing between three youth at jawali kangra himachal

तीन दोस्तों ने पहले एक साथ शराब पी और बाद में मामूली कहासुनी पर एक-दूसरे पर गोलियां दाग दीं। गोलीकांड में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोली चलाने वाला तीसरा आरोपी फरार हो गया है। घटना शनिवार दोपहर बाद पुलिस थाना जवाली के हरसर बाजार में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।  

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जवाली अस्पताल भेज दिया है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। फरार युवक की तलाश जारी है। गोलीकांड में मरने वालों में हरसर पंचायत का पूर्व प्रधान मोहन सिंह मोनू (42) पुत्र प्रकाश चंद निवासी हरसर और राजेश कुमार (32) पुत्र भवानी सिंह निवासी पनालथ शामिल हैं।
विज्ञापन


फरार युवक नरेश नागनी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधान मोहन सिंह, राजेश कुमार उर्फ मिस्त्री और नरेश ने बाजार में एक साथ शराब पी। इस दौरान तीनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। राजेश के पास लाइसेंसी बंदूक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने मौके पर, एक ने जवाली अस्पताल में तोड़ दिया दम

two person shoot dead in firing between three youth at jawali kangra himachal

बात इतनी बढ़ गई कि उसने तैश में आकर मोहन सिंह पर गोली दाग दी जो उसके पेट में लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इतने में पास खड़े नरेश ने अपनी जेब से पिस्टल निकाली और राजेश को गोली मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। नरेश पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गया।

पिस्टल किसकी है, अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को जवाली अस्पताल पहुंचाया। मौके से लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। डीएसपी जवाली मेघनाद चौहान ने घटना की पुष्टि की है।

एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि तीनों दोस्तों में कहासुनी के दौरान यह वारदात हुई है। दो की मौत हुई है, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed