फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two person caught red handed with charas at manali.

कुल्लू-मनाली में पौने दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, पतलीकूहल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, पतलीकूहल Updated Sun, 17 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two person caught red handed with charas at manali.
चरस के साथ पकड़े गए दोनों ही आरोपी नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली और जिला मुख्यालय कुल्लू में पौने दो किलो चरस की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपी नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी गई है।

विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक विदेशी सैलानियों को गढ़ माने जाने वाले ओल्ड मनाली में पुलिस नियमित गश्त पर थी। पुलिस ने शक के आधार पर डिणे राम नामक शख्स को तलाशी देने को कहा, लेकिन वह पुलिस को तलाशी देने के बजाये भागने लगा।
विज्ञापन


उसे काबू करने में पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। तलाशी के दौरान उसके बैग में पॉलीथिन में पैक कर रखी गई एक किलो तीन ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस जिला मुख्यालय के शंगन पुल के पास यातायात चेक कर ही थी। इसी दौरान शेर बहादुर वहां से जल्दी से निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को उसकी हरकतें देख कुछ शंका हुई। लिहाजा उसे रोक कर उसकी चेकिंग की गई। जिसके दौरान उसके कब्जे से 814 ग्राम चरस बरामद हो गई। आरोपी की शिनाख्त नेपाल मूल के शेर बहादुर के रूप में हुई है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने चरस किससे खरीदी और इसे किसे बेचा जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed