चक्कर आने से चंबा में दो लोगों की मौत, मवेशियों को चराने गया व्यक्ति मृत मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में दो लोगों की चक्कर आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पहला मामला चंबा बाजार का है, जहां पर नंदू पुत्र साबो राम निवासी गांव मानकोट डाकघर बसोधन सोमवार शाम को बाजार में गुजर रहा रहा था।
इसी दौरान अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोग उसे उठाकर चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। मगर यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
जबकि दूसरी घटना सिंगाधार के धाड़ल गांव की है। यहां पर परस राम पुत्र काबली राम निवासी धाडल डाकघर सिंगाधार मवेशियों को चराने गांव के साथ लगती पहाड़ी में गया था।
लोगों ने जमीन पर गिरा देखा
यहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को तब लगी जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे जमीन पर गिरा देखा। इसकी सूचना लोगों ने परिवार के सदस्यों को दी और उसे फौरन उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया।
यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि दो लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।