फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two officer chargesheeted in workers bharti in biroja factory in nahan sirmour

बिरोजा फैक्टरी में श्रमिक भर्ती मामले में दो अफसर चार्जशीट

Thu, 01 Nov 2018 01:20 PM IST
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 01 Nov 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
two officer chargesheeted in workers bharti in biroja factory in nahan sirmour

फरवरी 2015 में बिरोजा फैक्टरी नाहन में अकुशल श्रमिकों की भर्ती मामले में दो अधिकारियों को सरकार ने चार्जशीट कर दिया है। भर्ती के दौरान चयन कमेटी में शामिल कर्मियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। दो अधिकारियों और छह कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया में शामिल तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सरकार ने जिन अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, उनमें तत्कालीन महाप्रबंधक के अलावा फैक्टरी मैनेजर शामिल हैं। यह दोनों अधिकारी उक्त भर्ती के लिए बनाई गई चयन कमेटी के मुख्य अधिकारी थे।
विज्ञापन


जबकि छह अन्य कर्मचारियों के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। उधर, फॉरेस्ट कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एसएस सुयाल ने बताया कि दो अधिकारियों को चार्जशीट कर दिया है। जबकि, भर्ती चयन प्रक्रिया में शामिल फैक्टरी के छह अन्य कर्मियों के खिलाफ विभाग चार्जशीट बना रहा है। विभाग कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला- बिरोजा फैक्टरी नाहन में फरवरी 2015 में 22 अकुशल श्रमिकों की भर्ती की प्रक्रिया हुई थी। आरोप था कि फैक्टरी के पूर्व महाप्रबंधक और भर्ती कमेटी ने भर्ती के नियमों को दरकिनार किया। जो मापदंड भर्ती को लेकर रखे गए थे। उनका पालन नहीं किया गया।


शिकायतकर्ताओं ने आरटीआई से सूचना जुटाई। इसके बाद जब चयनित अभ्यर्थियों का फिर शारीरिक माप किया गया तो धांधली का पर्दाफाश हुआ था। विभाग ने दो अधिकारियों को चार्जशीट किया है। छह कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed