दो लड़कियों को किया अगवा, एक के साथ रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू में दो नाबालिग लड़कियों को अगवा किया गया। इनमें से एक नाबालिग के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक भुंतर में दो लोगों ने एक नाबालिग को अगवा कर लिया। बाद में उनमें से एक ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद डराया धमकाया भी गया। वहीं एक अन्य मामले में एक बाप ने बेटी के अगवा होने की शिकायत दी है।
उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सुबह दूध बेचने गई थी। इस दौरान किसी ने शादी का झांसा देकर उसे भगाने की कोशिश की। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस ने दोनों ही मामलो में शिकयत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
भरमौर में नाबालिग से दुराचार
चंबा के कबायली क्षेत्र भरमौर में दो माह पहले एक नाबालिग लड़की से दुराचार होने का मामला सामने आया है। लड़की ने यह शिकायत भरमौर थाने में हाल ही में दर्ज करवाई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की ओर से जान से मार देने की धमकी मिलने के बाद वह डर गई थी।
लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि जब वह अपने पशुओं को जंगल से चरा कर वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे इसी क्षेत्र का रहने वाला देविंद्र पुत्र योग राज निवासी गुरतेल डाकघर कुनेड तहसील भरमौर जिला चंबा मिला जो उसे जबरदस्ती अपने साथ अपने कमरे में ले गया। जहां उसने बल पूर्वक उसका शारीरिक शोषण किया।
यही नहीं उक्त युवक ने इस बात को जग जाहिर करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके दबाव में आकर वह लगभग दो माह तक सदमे में रही, लेकिन जैसे तैसे हिम्मत करने उसने अपने परिजनों को विश्वास में लेकर सारी बात घरवालों को बता दी जिनकी मदद से वह न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची है।
घर में घुसकर महिला से दुराचार
बिलासपुर में थाना शाहतलाई के अंतर्गत एक गांव की महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 अक्तूबर की रात एक व्यक्ति उसके घर में घुसा और उसके साथ दुराचार किया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि रात को वह रसोई में खाना बना रही थी।
तभी अचानक एक अनजान व्यक्ति आया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भादंसं की धारा 376 और 452 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।