फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two gangrape cases in himachal.

हिमाचल: गर्भवती महिला और नाबालिग के साथ गैंगरेप

Sun, 21 Feb 2016 07:38 PM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
two gangrape cases in himachal.

हिमाचल के सिरमौर में गैंगरेप की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। गर्भवती महिला के अलावा एक नाबालिग से बदमाशों ने तीन दिन तक गैंगरेप किया। पहली वारदात थाना क्षेत्र शिलाई की है। यहां एक गर्भवती महिला के साथ जंगल में युवकों ने गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिलाई क्षेत्र की एक गर्भवती महिला (25) किसी काम के लिए धार जंगल से रविवार सुबह गुजर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव दिगवा तहसील शिलाई निवासी आरोपी कुलदीप एवं अन्नू ने महिला को जंगल में जबरन रोक लिया और जबरदस्ती करने लगे। महिला ने इसका विरोध भी किया लेकिन दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती दुराचार किया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत परिजनों के साथ शिलाई थाने में की। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने बताया कि नामजद आरोपी कुलदीप और अन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का शिलाई अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।

नाबालिग से तीन दिन तक किया गैंगरेप

two gangrape cases in himachal.

दूसरी वारदात थाना क्षेत्र संगड़ाह की है। यहां नाबालिग के साथ दो दरिंदों ने तीन दिनों तक गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपी नाबालिग को हरिपुरधार से बहला फुसलाकर नाहन, पांवटा तक लेकर गए। नाबालिग ने घर पहुंचने पर आपबीती परिजनों को बताई।

रविवार को थाने में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत पर पुलिस ने गांव मझोली कुपवी जिला शिमला निवासी आरोपी लायक राम एवं दियूड़ी खड़ाहां जिला सिरमौर निवासी कमल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग से आरोपी कमल कुमार की फोन पर पहले बातचीत होती थी। कमल कुमार ने उसे शादी का झांसा दिया था। 16 फरवरी को आरोपी कमल ने उसे हरिपुरधार में एक किराये के कमरे में बुलाया और जबरदस्ती रोक लिया।

दोस्त को बुलाकर किया गैंगरेप

two gangrape cases in himachal.

फिर उसने अपने दोस्त लायक राम को भी वहां बुलाया और नाबालिग के साथ दुराचार किया। फिर आरोपी नाबालिग को लेकर नाहन और पांवटा भी आए और यहां भी कई बार दुराचार किया। दोनों आरोपियों ने तीन दिन तक उसे हवस का शिकार बनाया।

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद नाबालिग ने आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने बताया कि नाबालिग का संगड़ाह अस्पताल में मेडिकल करवा दिया गया है। मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे के बाद ही दोनों आरोपियों कमल एवं लायकराम को गिरफ्तार कर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 376, 120 बी, 506, 34 और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed